JamshedpurJharkhand

Hindu New Year 2022: हिंदू नववर्ष पर गोलमुरी एवं मानगो से न‍िकली शोभा यात्रा, बन्‍ना व सरयू भी हुए शाम‍िल, देखें Picture

Jamshedpur: हिंदू नववर्ष यात्रा जमशेदपुर शहर के विभिन्न इलाकों से शुक्रवार को निकाली गई. गोलमुरी तथा मानगो से मुख्य यात्रा निकाली गई जो साकची स्थित आममगन मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई. यात्रा में जमशेदपुर पूर्वी के व‍िधायक सरयू राय भी शाम‍िल हुए. यात्रा की वजह से पूरा शहर राममय नजर आया.
विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोलमुरी केबुल मैदान से एवं हिंदू उत्सव समिति द्वारा मानगो डिमना चौक से यात्रा निकाली गई. शहर के विभिन्न इलाकों से राम भक्त छोटी-छोटी रैलियां निकालकर इन दोनों ही स्थानों पर इकट्ठा हुए जहां से मुख्‍य यात्रा निकाली गई. यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए साकची स्थित आमबगान मैदान पहुंचे जहां भारत माता की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर यात्रा का समापन हुआ.
सुरक्षा रही चाक-चौबंद


यात्रा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी. तमाम चौक – चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. खुद नगर पुलिस अधीक्षक भ्रमण करते हुए पूरे यात्रा पर अपनी नजर बनाए हुए थे.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur : हनी ट्रैप और सेक्सटॉर्शन बना साइबर अपराधियों का नया हथियार, यहां रोजाना आ रहे हैं 10-15 मामले

Related Articles

Back to top button