
Ranchi: सदर अस्पताल निमार्ण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां कोर्ट ने मामले में अगले हफ्ते रिपोर्ट मांगी है. वहीं, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट और हॉस्पिटल के पूरी तरह संचालन को लेकर सुनवाई में कोर्ट ने अगले हफ्ते तक समय दिया है. जिसमें स्वास्थ्य विभाग और काम कर रही एजेंसी से पूरी रिपोर्ट मांगी है. अगले हफ्ते स्टेटस रिपोर्ट मिलने के बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई करेगा.
शुक्रवार को सुनवाई चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में हुई. प्रार्थी ज्योति शर्मा ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. प्रार्थी पक्ष से अधिवक्ता सौरभ अरूण ने कोर्ट मंो दलील पेश की.
15 जनवरी तक खोलने की जानकारी दी गयी थी
इसे भी पढ़ें:गुरुजी मेरे भगवान, सीएम मेरा भतीजा, गलत करेगा तो बोलेंगेः लोबिन
इसके पहले मामले की सुनवाई 22 जनवरी को हुई थी. जिसमें विजेता कंस्ट्रक्शन ने शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया था कि 15 जनवरी तक सदर अस्पताल भवन हैंड ओवर कर दिया जायेगा. वहीं 31 जनवरी तक निमार्ण कार्य पूरा करने के साथ भवन को उपकरण युक्त करने की बात की गयी थी.
कोर्ट ने मामले में विजेता कंस्ट्रक्शन को एक महीने का समय दिया था. इसके बाद फिर से कोर्ट ने एजेंसी को काम पूरा करने के लिये 15 फरवरी तक का समय दिया था.
इसे भी पढ़ें:विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त, स्पीकर ने दी मंजूरी
क्या है दायर याचिका में
दायर याचिका में बताया गया है कि रांची सदर अस्पताल को 500 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बदलने की सरकार की योजना थी. इस योजना के तहत भवन का निर्माण कर लिया गया लेकिन अस्पताल को ऑपरेशनल नहीं किया गया.
हाई कोर्ट के कई आदेश के बाद राज्य सरकार की ओर से अंडरटेकिंग देकर कहा गया था कि अस्पताल को ऑपरेशनल बना दिया जायेगा. सरकार के जवाब पर हाईकोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दिया था. लेकिन समय सीमा के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने के बाद अवमानना वाद याचिका दायर की गई गयी.
इसे भी पढ़ें:रामनवमी शोभायात्रा व अखाड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : संजय सेठ




