
DHANBAD : धनबाद जिले के सुदामडीह एसपी पैच में अचानक तेज आवाज के साथ भूधंसान हुआ. यहां से भारी मात्रा में काले धुएं निकल रहे हैं. और गैस रिसाव हो रहा है. इससे पास की कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. जानकारी मिलते ही सुदामडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी तापस खवास सहित अन्य अधिकारी यहां पहुंचे.

उक्त स्थल के भराई शुरू कर दी गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की खदान में आग लगी हुई है. प्रबंधन की लापरवाही के कारण आग भड़क गयी और गैस का रिसाव होने लगा है.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस की दो विधायकों ने सरकारी तंत्र पर उठाया सवाल- कोयला लदे 7 ट्रकों को बगैर FIR क्यों छोड़ दिया?
बीसीसीएल के द्वारा यहां पर नाली बनाने का भी काम निकाला गया, लेकिन नाली निर्माण नहीं हुआ. जिसका पानी भी खदान के अंदर जाता है. इससे जमीन दलदल में बदल गयी और जमीन धंस गयी.
लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से मांग की है कि बालू से इस जगह की भराई की जाए. ताकि हवा नहीं मिलने से गैस का रिसाव बंद हो जाए. महज 100 मीटर की दूरी पर सरकारी स्कूल, मार्केट और सवारडीह बस्ती है.
इसे भी पढ़ें :Palamu : 400 मीटर दौड़ में झारखंड में प्रथम आयी सिमंती के हौसले को मिलने लगे पंख, कई लोगों ने बढ़ाया हौसला




