NEWS

नहीं मान रहा ड्रैगन, लद्दाख सीमा के पास शुरू किया युद्धाभ्यास

New delhi : पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव चल रहा है. चीन लगातार इस कोशिश में लगा हुआ है कि कैसे भारत को इस मामले में उलझाए रखे. अब चीन ने लद्दाख सीमा के पास बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है. इस सैन्य अभ्यास में टैंकों और मिसाइलों का इस्तेमाल हो रहा है. साथ ही एक हजार सैनिक भी इसमें शामिल हो रहे हैं.

 

भारतीय सैनिक का चोटी पर कब्जा

 चीन का यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन को झटका देते हुए पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर स्थित ऊंचाई वाली चोटियों पर अपनी पहुंच बना ही है. चीन इस बात को पचा नहीं पा रहा है. इधर सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के सैनिक जिन ऊंचाइयों पर बैठे हैं उसके बाद चीन के लिए कोई भी आक्रामक कार्रवाई करना आसान नहीं रह जाएगा.

टैंकों मिसाइलों का हो रहा उपयोग

चीन के सैनिकों के अभ्यास का वीडियो भी जारी हुआ है. इसमें दिखाया गया है कि चीनी सैनिक 100 गाड़ियों से पहुंचे हैं. उन्हें चीन ने रेलवे लाइन के जरिए लद्दाख सीमा के पास तक पहुंचाया है. इस सैनिक अभ्यास में चीन तोपों, टैंकों और मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है.

लगातार कर रहा उकसावें की कार्रवाई

गौरतलब है कि चीन एक तरफ तो भारत के साथ बातचीत का छलावा कर रहा है और दूसरी तरफ लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके में अपनी आक्रामक कार्रवाइयों को भी जारी रखे है. यहीं वजह है कि  बड़ी संख्या में चीनी सेना के जवानों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर रात के समय में यथास्थिति को बदलने की कोशिश की. चीनी सेना की इस साजिश को भारतीय सेना ने विफल कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button