
Ranchi: जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ एवं उनकी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में बुधवार को चुनौती दी गई है. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की गई. हालांकि इसकी सुनवाई आज कराने का प्रयास किया गया था. सभावना जताई जा रही है कि कल इस मामले को मेंशन कर सुनवाई की जा सकती है. बता दे की ईडी के चौथे को सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिका देर से दाखिल किए जाने पर कोर्ट ने सीएम की याचिका को खारिज कर दिया था. यह भी बताया जा रहा है कि सरकार की अधिवक्ता दस्तावेज के साथ हाई कोर्ट पहुंचे थे. इस विषय पर सुनवाई का अनुरोध किया था.
इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING : ईडी ने पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार




