
Ranchi: शनिवार को एच. ई. सी, रांची के तीनों यूनियन के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों ने मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात की. इस दौरान एचईसी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. कहा कि झारखण्ड सरकार मदद के लिए आगे आए. HMTP बिल्डिंग का जो एनओसी राज्य सरकार के पास रुका हुआ है, उसे जल्द से जल्द देने की कोशिश हो. इस पर मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुना एवं उच्च स्तर पर उनकी मांगों को रखने हेतु आश्वस्त किया.मंत्री से मिलने वालों में एच.ई.सी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह, जनता मजदूर यूनियन के महामंत्री एस जे मुखर्जी, रामलाल सिंह, राजेश सिंह समेत अन्य भी शामिल थे.




