National

एम्स  में भीषण आग,  34 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे, इमर्जेंसी वॉर्ड से मरीज  शिफ्ट

NewDelhi : दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भीषण आग लग जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार  आग इमर्जेंसी वॉर्ड के पास टीचिंग ब्लॉक की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है.  आग की सूचना मिलते ही दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास में लग गयीं.  सूचना के अनुसार आग शाम करीब पांच बजे लगी.  एहतियात के तौर पर इमर्जेंसी वार्ड तुरंत बंद कर दिया गया. साथ ही  मरीजों को वहां से शिफ्ट कर दिया गया .

आईसीयू अलग इमारत में स्थित है, जहां अरुण जेटली हैं

टीवी रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.  आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी.  हर तरफ धुआं फैल गया.  खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था.   बताया जा रहा है कि आग टीचिंग ब्लॉक में लगी.  ब्लॉक शाम के समय यह खाली था.  बताया गया है कि यहां कई लैब्स और प्रोफेसर्स के केबिन हैं.  दमकल कर्मी  शीशे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए.   एक घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.  दमकल की करीब  तीन  दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं  एम्स के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी  हैं.  बता दें  कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली कार्डियो न्यूरो केंद्र के आईसीयू में भर्ती हैं.  आईसीयू परिसर की एक अलग इमारत में स्थित है.

इसे भी पढ़ें – 200 से ज्यादा लेखकों-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने  पत्र जारी कर कहा,  जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल  370 हटाना असंवैधानिक

Related Articles

Back to top button