
Dhanbad : कोयलांचल वाहन ऑनर एसोसिएशन एक बार फिर आंदोलन करने के मूड में है. शनिवार को एग्रीमेंट रीन्यूअल करने की मांग को बीसीसीएल के अधिकारियों ने वार्ता में खारिज कर दिया. इसके बाद वाहन मालिकों ने कोयला भवन के समक्ष प्रदर्शन कर 20 अगस्त को चक्का जाम करने का निर्णय लिया.
एग्रीमेंट रीन्यूअल करने की मांग को लेकर हुई वार्ता में बीसीसीएल के वरीय प्रबंधक कार्मिक (प्रशासन) सुरेंद्र भूषण, सहायक प्रबंधक भास्कर भारती और एसोसिएशन की ओर से उदय शंकर दुबे, अजय प्रकाश पांडे, मो. ग्यास, प्रवीण ठक्कर व भीटी सिंह उपस्थित थे.
एसोसिएशन ने कहा कि अगर उनकी मांगें अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद भी नहीं मानी जाती है तो अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे और अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद भी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो सभी 215 वाहन मालिक सामूहिक आत्मदाह करेंगे.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : नर्सिंग होम में पिस्तौल चमकाने लगा बदमाश, मची अफरा-तफरी




