
Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित मामले में शुमार हेमंत सोरेन से जुड़ी शेल कंपनी, माइनिंग लीड और पूजा सिंघल से जुड़े मनरेगा मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में आज यानी पांच जुलाई को होने वाली थी. ये सुनवाई टल गयी है. हाईकोर्ट की तरफ से दोनों पार्टियों को बेंच नहीं बैठने की नोटिस दे दी गयी है. बताया जा रहा है कि अब यह सुनवाई अगले सप्ताह शुक्रवार को हो सकती है. मालूम हो कि शेल कंपनी व माइनिंग मामले की मैरिट पर अब सुनवाई होनी है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में प्रार्थी की ओर से पक्ष रखा गया था.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: मां ने बच्ची के पढ़ाई के लिए अनगड़ा में बंद पड़े स्कूल को फिर से खुलवाने की हाईकोर्ट से लगाई गुहार
सरकार की तरफ से दायर किया गया है शपथ पत्र
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले शपथ पत्र दाखिल किया है. जिसमें उन्होंने प्रार्थी शिवशंकर के आरोपों को गलत बताते हुए अपनी उपलब्धियां गिनायीं है. इससे पहले दायर शपथ पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी शिवशंकर शर्मा के सारे आरोप गलत पाये गये हैं. मनगढंत आरोप लगाये गये हैं. शपथ पत्र में राज्य सरकार ने अपनी ढाई साल की उपलब्धियों का विस्तार से जिक्र किया है. इसमें सभी विभागों से विकास कार्यों की जानकारी लेकर दर्शाया गया है. सर्वजन पेंशन स्कीम, रोजगार सृजन, नियुक्तियां, विकास कार्यों सहित विभागवार उपलब्धिया दिखायी गयी हैं.




