
Hazaribagh: 30 मार्च को एनएच 33 स्थित कॉलेज मोड़ के समीप हुई ट्रक चालक कमलेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. लूटपाट के उद्देश्य से अपराधियों ने कमलेश यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी थी.
इस घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक अपराधी फरार है जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- #Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा #गद्दार_मोदी_लुटेरा_है और #पप्पू_तो_गद्दार_है
लूटपाट के उद्देश्य से की गयी थी हत्या
एसपी श्री कार्तिक एस को मिली सूचना के आधार पर सदर डीएसपी कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने हत्या में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए अपराधियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि ट्रक चालक की हत्या सभी लें लूटपाट के उद्देश्य से कर दिया.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लुटे हुए 6 हजार रुपया, चालक का मोबाइल फोन, व कागजात को बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम ट्रक लूट की योजना से दी गयी थी. लुटेरे ट्रक में पैसा और महंगा सामान सोच कर घटना को अंजाम दिया था.
इसे भी पढ़ें- #Bihar में कोरोना का कहरः संक्रमितों की संख्या हुई 536, गया को रेड जोन में रखने पर नीतीश सरकार ने जताई आपत्ति
ट्रक से बरामद हुआ था शव
सदर थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को कोयला लदे ट्रक ड्राइवर की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी.
इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस के साइड इफेक्ट : लॉकडाउन में ऑनलाइन होगी डोपिंग मामलों की सुनवाई – नाडा महानिदेशक




