National

भीड़ का खूनी खेल ! त्रिपुरा में बच्चा चोरी के अफवाह में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Agartala: त्रिपुरा में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है. जहां बच्चा चोर होने के संदेह में हिंसक हुई भीड़ ने तीन लोगों को बेरहमी से पीटा. भीड़ इतनी बेकाबू थी कि पीट-पीट कर लोगों ने उत्तर प्रदेश निवासी एक रेहड़ी वाले की जान ले ली.  जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी है.

इसे भी पढ़ेंःखूंटीः करीब 72 घंटे बाद रिहा हुए सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत चार जवान

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिम त्रिपुरा के मुराबारी में हुई है.  एआईजी स्मृति रंजन दास ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे राज्य से बाहर के तीन रेहड़ी वाले आए थे. वे सभी कारोबार करने आए थे.  एआईजी ने बताया कि उन्होंने बिटरबन से एक गाड़ी ली थी, जब वे इलाके में पहुंचे तो लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया.

शिविर में घुसकर मारा

बच्चा चोर की अफवाह पर भीड़ की बर्बरता सामने आयी. बताया जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए रेहड़ी वालों ने अपने चालक समेत इलाके में स्थित त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के शिविर में शरण ली. जहां करीब एक हजार लोगों ने उनका पीछा किया और शिविर में घुस कर तीनों की बेरहमी से पिटाई की. और एक रेहड़ी वाले की पीट-पीट कर मार डाला. पुलिस ने बताया कि टीएसआर जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दो गोलियां हवा में चलाईं और आंसू गैस के चार गोले छोड़े.

इसे भी पढ़ेंःजो अफसर नियमों की आड़ में काम में बाधा बनेगा, उसे वीआरएस दे देंगे जो काम लटकायेगा, उसकी छुट्टी तय: मुख्यमंत्री

48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. वही किसी तरह की अफवाह पर रोक लगाने के उद्देश्य से घटना के बाद त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक ए. के. शुक्ला ने एक अधिसूचना जारी कर जिले में एसएमएस और इंटरनेट डेटा सेवा 48 घंटे के लिए बंद कर दी गयी है. इस घटना में एक रेहड़ी वाले की मौत हो गई, जबकि दो अन्य रेहड़ी वाले, कार का चालक और एक पुलिस कांस्टेबल जख्मी हो गया. घायल रेहड़ी वालों में एक यूपी और दूसरा बिहार का रहनेवाला है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

  1. 449183 252183Highest quality fella toasts, or toasts. will most undoubtedly be given birth to product or service ? from the party therefore supposed to become surprising, humorous coupled with enlightening likewise. best man speaches 31211

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button