National

J&K: कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर, शोपियां में सेना पर ग्रेनेड से हमला

Shopiya: जम्मू-कश्मीर में रमजान के बाद सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. इधर शुक्रवार तड़के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है. कुपवाड़ा के त्रेहग्राम इलाके में  हुई ये मुठभेड़ सुबह करीब 5.30 बजे से जारी थी. वही शोपियां में आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला किया. आतंकियों द्वारा फेंके गये हैंड ग्रेनेड से दो जवानों के घायल होने की खबर है. इस हमले के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया है.

इसे भी पढ़ेंःखूंटीः करीब 72 घंटे बाद रिहा हुए सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत चार जवान

बताया जा रहा है कि शोपियां के अहगाम में सेना की एक पट्रोलिंग पार्टी गश्त पर निकली थी, इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. फिलहाल सेना ने इलाके को खाली करा लिया है और जवाबी कार्रवाई जारी है. वही कुपवाड़ा में काफी समय से आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.  सेना ने 10 जून को उनको मुंहतोड़ जवाब देते हुए 6 आतंकी मार गिराए गए थे, वही शुक्रवार को एक आतंकी ढेर हो गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button