Crime NewsHazaribagh

हजारीबाग : हत्या का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गणेशीटांड़ निवासी महावीर उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महावीर उरांव पर हत्या का प्रयास करने का आरोप है. इस संबंध में पदमा के सरैया गांव निवासी संतोष पासवान ने मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 223/19 दर्ज कराया है.

इसे भी पढ़ें- दुकान में घुसकर महिला से मारपीट करने और कान काटने का आरोप, मामला दर्ज

थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि संतोष पासवान के बेटे राकेश कुमार के साथ जमकर मारपीट की गयी. मारपीट में उसे मरा हुआ समझकर झाड़ी में फेंककर महावीर उरांव फरार हो गया था. लेकिन, राकेश कुमार मरा नहीं था, सिर्फ अधमरा पड़ा हुआ था. राकेश के पिता संतोष पासवान ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. आरोपी का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : इनामी नक्सली प्रशांत मांझी गिरफ्तार!

Related Articles

Back to top button