HazaribaghJharkhand

हजारीबाग एसीबी की एक सप्ताह के अंदर दूसरी कार्रवाई, 10 हजार घूस लेते जमादार को किया गिरफ्तार

Hazaribagh: झारखंड में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है. एसीबी एक के बाद एक कार्यवाही कर भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है.

इसी क्रम में हजारीबाग जिले में एसीबी की टीम ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू थाना के जमादार सुखदेव भगत को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. बुधवार की सुबह एसीबी हजारीबाग की टीम ने जमादार को 10 हजार रुपया घूस की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि दारू थाने के जमादार ने केस खत्म करने के नाम पर घूस की मांग की थी. एसीबी की टीम का वर्ष 2019 में हजारीबाग जिले का 11वा ट्रैप है.

इसे भी पढ़ें- BSNL, MTNL को बचाने की कोशिश में विलय की तैयारी, मोदी कैबिनेट करेगी अंतिम फैसला

दो पक्षों में मारपीट मामले में केस खत्म करने के लिए मांगा था घूस

दारू थाना के जमादार सुखदेव भगत ने हरली गांव के रहने वाले रकीब अंसारी से दो पक्षों में मारपीट के मामले में केस को खत्म करने के नाम पर 10 हजार रूपए की मांग की थी.

जबकि रकीब अंसारी रुपया देने को तैयार नहीं था. जिसके बाद उसने इसकी शिकायत हजारीबाग एसीबी से की थी.

इसे भी पढ़ें- CCD के फाउंडर व पूर्व विदेश मंत्री के दामाद वीजी सिद्धार्थ का मिला शव, 36 घंटे से थे लापता

घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए जमादार

रकीब अंसारी के द्वारा हजारीबाग एसीबी को की शिकायत के बाद एसीबी ने घूस मांगे जाने की बात का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सच पायी गयी.

और इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर दारू थाना के जमादार को रंगे हाथों 10 हजार रुपये रिश्‍वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें- अब्दुल रज्जाक अंसारी इंस्टीट्यूट छात्रों के भविष्य के साथ कर रहा खिलवाड़: न पूरा करता है कोर्स और न लेता है परीक्षा

एक सप्ताह के अंदर एसीबी की दूसरी बड़ी कार्रवाई

एक सप्ताह के अंदर एसीबी ने हजारीबाग जिले में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. जहां 31 जुलाई को घूस लेते हुए जमादार को गिरफ्तार किया गया तो वहीं 25 जुलाई को एसीबी ने हजारीबाग के विकास नगर सारले से स्वच्छ भारत अभियान के जिला समन्वयक नरेश ठाकुर को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था.

जिला समन्वयक नरेश ठाकुर ने महिला समिति की सदस्य इचाक निवासी उर्मिला देवी से शौचालय निर्माण की राशि के भुगतान के बदले रिश्वत ले रहा था.

Related Articles

Back to top button