
Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने गृह भेदन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसडीपीओ सदर महेश प्रजापति ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि यह चोर गिरोह पहले घर की रेकी दिन में करता था, उसके बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम दी जाती थी.
बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के यशवंत नगर गली नंबर एक में दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने देखा. पुलिस उनके पास जाने लगी तो सभी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों का पकड़ा. दोनों ने अपना नाम कटकमदाग निवासी विकाश कुमार सोनी व आकाश कुमार पासवान बताया.
इसे भी पढ़ें :14 पन्नों में नक्सलियों ने बताये मंसूबे, छापामार युद्ध नीति का करेंगे इस्तेमाल
पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं की बात कबूली. साथ ही अपने कई अन्य साथियों के नाम भी बताये. जिसमें पुलिस ने कटकमदाग निवासी ऋषभ राय, ओम कुमार पासवान व राजकुमार भुइयां को गिरफ्तार किया है.
मास्टरमाइंड विकास सोनी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है वहीं अरमान भागने में सफल रहा है. इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन स्कूटी, एक बाइक, टीवी, साड़ी, सोना के आभूषण, चांदी के आभूषण, इनवर्टर, बैटरी, मोबाइल, यूपीएस, सोलर प्लेट, दीवार घड़ी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, स्टेबलाइजर जैसी और भी कई समाने बरामद की है. पुलिस ने इन लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें :चीन बना रहा है 100 से अधिक मिसाइल साइलो, जानिए क्या है ये…




