
HAZARIBAGH : सदर अस्पताल के आइसीयू वार्ड में 15 वेंटिलेटर पांच दिनों से खराब हैं. बाहर से सिलेंडर की व्यवस्था करके कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है.
यह बात भाजपा नेत्री मोनोलिसा ने बतायी. उन्होंने सदर अस्पताल के आइसीयू वार्ड में इलाजरत कोरोना पीड़ितों से मुलाकात की. और उनका हाल जाना.
इसे भी पढ़ें :बंगाल में बढ़ी पाबंदियां, लोकल ट्रेन स्थगित, बाहर से आनेवाले लोगों को निगेटिव रिपोर्ट लेकर चलना होगा
पीड़ितों ने बताया कि पांच दिनों से वेंटिलेटर बंद पड़ा हुआ है. अस्पताल कर्मी ने कहा कि दो दिनों के अंदर इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा. अभी तकनीशियन दूसरे वार्ड में वेंटिलेटर दुरुस्त कर रहे हैं.
जिलाध्यक्ष रेणुका ने कहा कि सदर अस्पताल में अविलम्ब सीसीटीवी कैमरा लगायें. ताकि मरीजों की मॉनिटरिंग ढंग से हो सके. सभी निजी नर्सिंग होम में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए सरकार एक राशि निर्धारित करे, ताकि परिजन दोहन से बच सकें.
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकारा, कहा, नाकाम अफसरों को जेल में डालें या अवमानना को रहें तैयार




