JharkhandRanchi

पेयजल एवं स्वच्छता विभागः जिस मेसर्स आनंद सिंह पर करना था FIR, उसे दिया 250 करोड़ का काम, अब मुख्य अभियंता बात करने से कतरा रहे और सचिव को जानकारी नहीं

Ranchi: जिस मेसर्स आनंद सिंह कंपनी को खुद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता ने आदेश जारी कर एफआईआर करने का आदेश दिया. उस आनंद सिंह की दूसरी कंपनियों को विभाग की तरफ से 250 करोड़ का काम दे दिया गया. अब इस मामले पर सवाल पूछना विभाग को नागवारा है. मामले पर कार्रवाई की बात पूछे जाने पर विभाग के मुख्य अभियंता प्रभात सिंह नाराज हो जा रहे हैं. खौफ इतना है कि अपने ऑफिस के कमरे में कैमरे की इंट्री पर ही रोक लगा दी है. मोबाइल पर बाइट देने से इंकार कर रहे हैं. आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह समझ से परे है. प्रभात सिंह इस मामले से जुड़े किसी बात पर चर्चा नहीं करना चाह रहे हैं. ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला

आरटीआई कार्यकर्ता शिव शंकर शर्मा ने विभाग को एक पत्र लिखा है. पत्र नौ जुलाई 2024 का है. दरअसल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता ने चार जून 2020 को ही चाईबासा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के नाम एक आदेश जारी किया था. आदेश तीन बिंदुओं में था. मुख्य अभियंता ने कार्यपालक अभियंता को साफ तौर से मेसर्स आनंद सिंह पर एफआईआर करने को कहा. लेकिन कार्यपालक अभियंता ने ऐसा नहीं किया. साथ ही मेसर्स आनंद की कंपनियों को लगातार काम देने का सिलसिला जारी रखा. अब तक करीब 250 करोड़ रुपए का काम कार्यपालक अभियंता ने मेसर्स आनंद सिंह की कंपनियों को दे चुके हैं.

  • मुख्य अभियंता ने आदेश देते हुए कहा था कि मेसर्स आनंद सिंह ने ब्लैक लिस्टेड होने के बावजूद सूचना को गुप्त रखकर टेंडर में भाग लिया. और काम भी ले लिया. ऐसा किए जाने पर मेसर्स आनंद सिंह पर कठोर रूप से कार्रवाई की जाए.
  • कपटपूर्ण तरीके से भुगतान प्राप्त करने और दूसरे विभाग में ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद टेंडर में हिस्सा लेकर वर्क ऑर्डर लिया. इस काम के लिए मुख्य अभियंता ने मेसर्स आनंद सिंह पर एफाईआर करने का आदेश दिया.
  • डीबार रहने की पीरियड मे कंपनी ने जितना भी काम सभी की जांच करने का भई आदेश दिया. लेकिन कार्यपालक अभियंता ने मुख्य अभियंता के सारे फैसले को ताक पर रख कर आनंद सिंह की दूसरी कंपनियों को धड़ल्ले से काम देने का काम किया.

   अभी इस मामले की जानकारी नहीं हैः सचिव

इस मामले पर न्यूज विंग ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश कुमार से बात की. उन्होंने पूरी बात सुनी और कहा कि फिलहाल इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है. मामले को समझ पाऊंगा उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा.

Related Articles

Back to top button