
Ranchi : राजधानी रांची में इन दिनों खुदकुशी का मामला बढ़ता ही जा रहा है. एक तरफ जहां रांची के कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे में एक ही परिवार के सात लोगों ने खुदकुशी कर ली. वहीं बीती रात रिम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी हेड डॉ एच बिरुआ के एकलौते पुत्र 15 वर्षीय अरिमन ने हरिहर सिंह रोड स्थित वसुंधरा गार्डन अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में देर रात पंखे से झूल कर अपनी जान दे दी.
इसे भी पढ़ेंः दर्दनाकः आर्थिक तंगी ने ली एक परिवार की जान ! रांची में परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी
दसवीं में फेल हुआ था अरिमन
अरिमन सरला बिरला स्कूल में दसवीं का छात्र था. पिछले साल 10 वीं में फेल हो गया था. अभी परीक्षा चल रही थी. जिसे लेकर वह तनाव में था. सुसाइड के वक़्त डॉक्टर बिरूआ अपनी पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. अरिमन ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि मम्मी पापा की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहा इसलिए मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं. इसके लिए कोई दोषी नहीं है. शव का पोस्टमार्टम के बाद रिम्स के चिकित्सकों में दुख का माहौल है. घटना को लेकर रिम्स के सभी डॉक्टर, कर्मचारी और नर्सों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी.
इसे भी पढ़ेंः जमशेदपुरः नहर में गिरी कार, दो की मौत-एक युवक बहा,एक की बची जान
यंग जेनरेशन डिप्रेशन में आकर कर रहे आत्महत्या
फॉरेंसिक मेडिसिन के एचओडी डॉ तुलसी महतो ने कहा कि आज समाज में ऐसा माहौल बन गया है कि यंग जनरेशन डिप्रेशन में जाकर आत्महत्या कर लेते हैं. ऐसे में ना केवल हमें और आप को बल्कि पूरे समाज को आगे आना होगा और कैसे लोग तनाव मुक्त रहे इसके विषय में सोचना होगा.
इसे भी पढ़ेंः पूर्व विधायक के वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




