
Ranchi : दामोदर वैली कॉरपोरेशन की ओर से राज्य के सात जिलों में बिजली कटौती की जा रही है. 10 मार्च सुबह तीन बजे से इन सात जिलों में ये स्थिति है. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाराजगी जतायी है. बुधवार को पैतृक गांव पहुंचे हेमंत सोरेन ने उपस्थित लोगों से कहा है कि कुछ ज़िलों में बकाए को लेकर डीवीसी द्वारा 18-18 घंटे बिजली की कटौती किए जाने की जानकारी है.
सरकार इस मामले की बहुत जल्द समीक्षा करेगी और क्या बेहतर हो सकता है इसपर निर्णय लेगी. बिजली व्यवस्था बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में गांववालों को होली और प्रकृति पर्व बाहा परोब की शुभकामनाएं देने के क्रम में कही.
इससे पहले नैमरा पहुंचे मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से गांव वालों में किया स्वागत किया. मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा आगमन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल था. इस दौरान उनके पिता शिबू सोरेन, स्थानीय विधायक ममता देवी, डीडीसी संजय सिन्हा समेत रामगढ़ जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः #Digvijay_Singh का दावा, 22 बागी कांग्रेस विधायकों में से 13 नहीं छोड़ना चाहते पार्टी, बहुमत साबित कर देंगे…
पल यादगार है, ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा
हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे यहां गांव की समृद्ध परंपरा रही है. इस परंपरा को और मजबूत तथा आगे ले जाना है. झारखंड की आत्मा गावों में बस्ती है. राज्य के हर गांव तक विकास को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा यह दायित्व बनता है कि लोगों की परेशानियों को दूर करें.
इसके लिए हर दिन हर घंटा जनता के लिए समर्पित है. अपने पैतृक गांव नेमरा में अपने लोगों के बीच काफी अच्छा लग रहा है. मेरा पूरा परिवार यहां इकट्ठा है. इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है. यहां लोगों का जो प्यार और स्नेह मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता ये पल यादगार है जो ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा.
इसे भी पढ़ेंः विधायकों को बंधक बनाने की प्रवृति भारतीय लोकतंत्र की नयी पहचान बनती जा रही है
लोगों की परेशानियों को सुना और कारवाई के दिए निर्देश
इस मौके पर लोगो ने अपनी परेशानियों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. उन्होने इस संबंध में आवेदन दिए. मुख्यमंत्री ने भी मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ेंः बकाया भुगतान नहीं होने पर डीवीसी ने सात जिलों में शुरू की 18 घंटे बिजली कटौती




