
Jamshedpur : मुसाबनी के बीडीओ सीमा कुमारी ने मंगलवार को पारूलिया पंचायत के बनगोड़ा गांव में टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बनगोड़ा गांव में कुल 70 परिवार निवास करते हैं सभी का टीकाकरण हो गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया गया कि जिस तरह से बनगोड़ा ग्राम में सभी लोगों का टीकाकरण हो चुका है वैसी ही मुसाबनी प्रखंड के सभी पंचायत के ग्राम में टीकाकरण करके शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य है. सभी लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलें. साथ ही टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो. बीडीओ ने डोभा, मेढबन्दीकरण, दीदी बाड़ी आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण में संबंधित कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक को संख्त निर्देश दिया गया कि नियमों का पालन करते हुए कार्य को ससमय पूरा किया जाय.
शौचालय का निरीक्षण
पेयजल एवं स्वस्छता विभाग से बनगोड़ा गांव में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कई लाभुकों का शौचालय आधुरा होने के कारण जल सहिया पर नाराजगी जाहित करते हुए 15 दिनों के अन्दर पूरा करने का निर्देश दिया गया. संबंधित कनीय अभियंता, सोशल मोविलाईजर, मुखिया, जल सहिया को स्पष्टीकरण की गयी. मौके पर कनिय अभियंता पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- मानगो : चर्चित सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में इंद्रपाल समेत तीन दोषी करार, सजा की बिंदु पर फैसला 22 को




