Dhanbad

छात्रा से छेड़खानी गल्फरबाड़ी ओपी के मुंशी को पड़ी भारीः एसएसपी ने किया सस्पेंड

Dhanbad: सरेआम छात्रा से छेड़खानी जिले के निरसा के गल्फरबाड़ी ओपी के मुंशी को भारी पड़ी है. मुंशी दिगंबर प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि छेड़खानी करने के कारण लोगों ने शनिवार को मुंशी की सरेआम पिटाई भी की थी.

क्या है मामला

शनिवार की सुबह मुंशी दिगंबर प्रसाद कुमारधुबी बाजार अपने बाइक से कुछ सामान खरीदने गया था. वापसी में उसने कुमारधुबी चौक पर अपनी बाइक खड़ी कर दी. इसके बाद एक ऑटो में छात्रा के बगल में बैठ गया.

इसे भी पढ़ेंः वारंटी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए परेशानी का सबबः 15 हजार से अधिक अबतक फरार

आरोप है कि कुमारधुबी रेलवेपुल पार करते ही छात्रा के साथ मुंशी गलत हरकत करने लगा था. छात्रा ने छेड़खानी का विरोध करते हुए उसकी चप्पल से पिटाई कर दी. इसके बाद छात्रा ने फोन कर अपने भाई को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही छात्रा का भाई और उसके साथी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुंशी की बुरी तरह से पिटाई की. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मुंशी को बचाया गया था.

विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ ने खुद जांच शुरू की और जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी. रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मुंशी को सस्पेंड कर दिया.

हालांकि इससे पहले, दिगंबर प्रसाद ने आरोपों से इनकार करते हुए प्रभारी को अपने बचाव में बताया कि छात्रा और उसके भाई ने गलतफहमी में उसकी पिटाई कर दी थी. वही इस मामले में गल्फरबाड़ी के ओपी प्रभारी जेपीएन सिन्हा ने कहा था कि मामले को लेकर किसी ने लिखित शिकायत नही की है. इसके बावजूद भी विभागीय जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःपर्रिकर के निधन के बाद गोवा की राजनीति में हलचलः सीएम का नाम अबतक तय नहीं

वहीं एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया सह मानवाधिकार सदस्य काकुली मुख़र्जी ने कहा था कि मुंशी का पूर्व से ही महिलाओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहा है. कई बार इसकी गलत हरकत की शिकायत मिली है. जो आज सार्वजनिक हो गयी. मुंशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंःमनोहर पर्रिकर के निधन के 2 घंटे बाद ही कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

Related Articles

Back to top button