
Ranchi : रांची एसएसपी किशोर कौशल ने पचास हज़ार घूस मांगने के आरोप में दरोगा को सस्पेंड कर दिया है. ससपेंड दरोगा का नाम राजेश मण्डल है और वह डोरंडा थाना में पदस्थापित थे।. पंडरा इलाके की रहने वाली सृष्टि श्रीवास्तव ने घुस मांगने का आरोप लगाया था और घूस मांगते हुए का वीडियो बनाया था. इस मामले की जांच करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.




