OFFBEAT

GST ने पूरे किये एक साल, आज के दिन ही 2017 में हुआ था लागू

New Delhi : साल के सातंवे महीने का पहला दिन भारतीय इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा. अच्छा या बुरा यह आप खुद तय कीजिए. साल का 182वां दिन एक जुलाई देश के साथ-साथ मोदी सरकार के लिए भी बेहद यादगार दिन है. सत्ता में आने के साथ हमेशा से चर्चा में रहने वाली मोदी सरकार एक जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू कर चर्चा का केंद्र बन गई थी. जिसपर आज भी चर्चा जारी है. आए दिन विपक्ष व पक्ष के नेता इसे लेकर कुछ ना कुछ चर्चा करते ही रहते हैं.

साल 2017 में एक जुलाई को संसद का विशेष सत्र बुलाकर जीएसटी को लागू किया गया था. जिसके बाद लोगों में इसे लेकर बहुत से सवाल उठने लगे थे. शुरुआत के दिनों में इसे लेकर बहुत से सवाल खड़े किए गए थे जो कि अभी भी जारी है. हांलाकि अब जीएसटी पूरे देश में लागू है और देश भर में यह काम भी कर रहा है. लेकिन फिर भी जीएटी को लेकर अभी भी कई काम बाकी है. जिसे जल्द ही पूरा करने की कवायद चल रही है.

एक जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

  • 1852 – सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया.
  • 1960 – अफ्रीका के एक प्रजातांत्रिक देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया.
  • 1991 –वारसा संधि भंग की गयी.
  • 1995 – अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाया.
  • 1996 – इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू.
  • 2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया.
  • 2006 – शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने.
  • 2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button