Fashion/Film/T.VLead NewsNationalSports

‘गब्बर’ की बांसुरी की धुन पर पृथ्वी शॉ ने गाया सदाबहार गाना, देखें वायरल हुआ VIDEO

वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

New Delhi : क्रिकेट मैदान पर अक्सर अपने बल्ले से आतिशी पारी खेलने वाले शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को शायद ही आपने गाते और बांसुरी बजाते सुना होगा. और अगर नहीं सुना है तो ये आपके लिए थोड़ा सरप्राइजिंग है.
दरअसल शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बासुंरी बजा रहे हैं और उनका साथ दिया है पृथ्वी शॉ ने जो ‘ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए’ गाने के बोल को काफी खूबसूरती के साथ गा रहे हैं.

साथ ही शिखर धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ” हमारे इन-हाउस सुपरस्टार गायक पृथ्वी शॉ की विशेषता वाले गुरुवार की धुन…. वहीं ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसे अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जबकि 2 हजार से ज्यादा कॉमेंट आए हैं.

इसे भी पढ़ें :हल्दी घाटी से महाराणा प्रताप की सेना नहीं, मुगल सेना हटी थी पीछे, विवादित पट्टी हटायी गयी

बता दें कि इस समय शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है. जहां उसे श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, इसमें 3 वनडे और 3 टी-20 मैच शामिल हैं. वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई से खेला जाना है. गौरतलब है कि वनडे सीरीज का पहला मैच पहले 13 जुलाई से होना था लेकिन श्रीलंका में कोरोना के बढ़ते मामलों और श्रीलंका टीम के दो सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण ये सीरीज आगे बढ़ा दी गई थी.

इसे भी पढ़ें :BSNL ने लांच किया सबसे सस्ता प्लान, महीने भर Unlimited Data के साथ करें फ्री कॉलिंग

ये है भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

वनडे का पहला मैच 18 जुलाई से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 20 जुलाई , तीसरा और आखिरी वनडे 23 जुलाई को होगा. वहीं टी-20 सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई, दूसरा 27 जुलाई और तीसरा और आखिरी 29 जुलाई को खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, वितरण के अभाव में एक्सपायर हुई लाखों की दवाइयां

श्रीलंका के खिलाफ ये है भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, ईशाना किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया.

नेट गेंदबाज- ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह.

 

Related Articles

Back to top button