Lead NewsNationalTOP SLIDER

‘हमारा बजाज’ वाले राहुल नहीं रहे

लंबे वक्त से लड़ रहे थे कैंसर से

New Delhi : देश के जानेमाने कारोबारी पद्म भूषण राहुल बजाज का पुणे में शनिवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. 83 वर्षीय राहुल बजाज काफी समय तक बजाज ऑटो के चेयरमैन रहे. उनकी तरफ से समाज को दिये गये योगदान के चलते उन्हें 2001 में पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया था. तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से राहुत बजाज को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उन्हें न्यूमोनिया हो गया था और साथ ही उन्हें दिल से जुड़ी परेशानी भी हो गयी थी.

कई सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज की मौत पर पूरे उद्योग जगत समेत राजनीति के दिग्गज भी दुखी हैं. राहुल बजाज 2006-10 के दौरान राज्य सभा सांसद भी रहे.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS  :  नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड के रहनेवाले CRPF के सहायक कमांडेंट शहीद

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

नितिन गडकरी ने राहुल बजाज को श्रद्धांजलि दी है. ट्वीटर पर उन्होंने – ‘यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें:Good News : शिक्षा को पटरी पर लाने की कवायद, दो से तीन माह में सौ से अधिक शैक्षणिक टीवी चैनल होंगे शुरू

Related Articles

Back to top button