
JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर इकाई की ओर से मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को एक मांग पत्र सौंपा गया. इस पत्र के माध्यम में एबीवीपी ने अपनी मांग को मानगो नगर निगम के समक्ष रखा जिसमें मुख्य रूप से बताया गया कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जिसमें बरसात के वक्त पानी भर जाता है जिस वजह से काफी दुर्घटना होती है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए वहीं कॉलेज जाने वाले रोड के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है जिसकी हर दिन सफाई की जाए. कॉलेज के पास के नाली का पानी कॉलेज के अंदर आ जाता हैं उसे रोकने के लिए नाली को पूरी तरीके से ढका जाए और समय-समय पर नाली की सफाई कराई जाए. कॉलेज रोड के प्रत्येक ख़म्भे पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किया जाए और कॉलेज के मेन गेट के बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय को स्थानांतरित किया जाए. छात्र नेता बापन घोष ने कहा अगर मागों पर जल्द से जल्द यदि निर्णय नहीं लिया जाता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थी आगामी दिन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी. इस अवसर पर छात्र नेता बापन घोष, कॉलेज इकाई अध्यक्ष शुभम राज, मंत्री विकास गिरी, युवराज कुमार, अमन सिंह, जयंत , सौरभ शुक्ला, सोनू राज, गुरु चरण ,बजरंग ,राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें : मॉब लिंचिंग मामलाः अलीमुद्दीन हत्याकांड के सजायाफ्ता की अपील पर बहस पूरी, फैसला सुरक्षित




