BusinessMain Slider

भारत में गूगल 10 अरब डॉलर करेगा निवेश

New Delhi: भारत में गूगल 10 अरब डॉलर निवेश करेगा. जानकारी के अनुसार, गूगल फॉर डिजिटाइजेशन फंड के तहत यह राशि निवेश करेगा. इसकी घोषणा कंपनी के सालाना गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौराई हुई. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि वह भारत में आने वाले 5-7 सालों में 10 अरब डॉलर निवेश करेंगे.

मोदी ने की पिचाई से बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बात की. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी और पिचाई भारत के किसानों, नौजवानों और उद्यमियों की जिंदगियों को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर चर्चा की गई. इसके अलावा कोरोना काल में नई कार्य संस्कृति पर भी बातचीत की गई.

इस बाबत पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज सुबह मैंने पिचाई के साथ वार्ता की. इस दौरान हम दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की. खासकर के प्रद्योगिकी की ताकत से भारतीय किसानों, युवाओं और उद्यमियों की जिंदगी ट्रांसफॉर्म करने के बारे में बात की.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि गूगल के प्रयासों को जानकर खुश हूं. उन्होंने कहा कि चाहे यह शिक्षा हो, लर्निंग हो, डिजिटल इंडिया इत्यादि का क्षेत्र हो. मोदी ने कहा कि पिचाई से हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की महत्ता के बारे में भी बातचीत की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button