NEWS Wing
Gorakhpur, 02 September: गोरखपुर में बच्चों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे के दौरान 13 बच्चों की मौत होने की खबर है. पूरे साल की बात करें तो अब-तक कुल 1317 बच्चों की मौत हो चुकी है. मेडिकल कालेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान 10 बच्चों की एनआईसीयू और तीन बच्चों की जनरल पीडियाट्रिक वार्ड में मौत हुई है. वहीं इंसेफेलाइटिस वार्ड में मौत की कोई खबर नहीं है. अस्पताल में 53 नए मरीज भर्ती हुए हैं.
मौत का आंकड़ा
जनवरी- 152 बच्चों की मौत
फरवरी- 122 बच्चों की मौत
मार्च- 159 बच्चों की मौत
अप्रैल- 123 बच्चों की मौत
मई- 139 बच्चों की मौत
जून- 137 बच्चों की मौत
जुलाई- 128 बच्चों की मौत
अगस्त- 325 बच्चों की मौत
अब तक 1317 बच्चों की मौत हो चुकी है.




