National

मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए गूगल ने बनाया डूडल

New Delhi : सर्च इंजन गूगल ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण वाले दिन गुरुवार को मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डूडल बनाया है.

सर्च इंजन के मुख पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंगे में गूगल लिखा है. गूगल के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है. भारत में वोट डालने के बाद यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है.

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शुरू

पहले चरण की हो रही वोटिंग

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया. 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1,279 उम्मीदवार मैदान में हैं.

इन 20 राज्यों में लगभग 14 करोड़ से भी ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए 170664 पोलिंग बूथ बनाए गए.

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच, महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है.

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना समेत नौ राज्यों में पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा. जिसमें अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप शामिल है. इन सभी सीटों के उम्मीदवारों का फैलसा आज ही ईवीएम में कैद हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- बिहार : चार लोकसभा व एक विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन राज्यों में विधानसभा चुनाव भी

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहा है. इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है. राज्य की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में आज ही मतदान संपन्न हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में 15 लाख 4 हजार 408 मतदाताओं का अबतक नहीं बन पाया है वोटर आइडी

Related Articles

Back to top button