RanchiTODAY'S NW TOP NEWS

क्षतिग्रस्त ट्रैक से गुजरने पर मालगाड़ी के 23 डिब्बे डिरेल,चालक सहित चार घायल

Ranchi: रांची के खलारी में मालगाड़ी के 23 डिब्बे पटरी से उतर गये. इस हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हुए हैं. खलारी के डकरा मैनुअल साइडिंग के पास हॉयर बस्ती के पास मंगलवार रात करीब 2 बजे की ये घटना है. मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद रेल मंडल के राई-खलारी रेलवे मार्ग पर क्षतिग्रस्त ट्रैक पर मालगाड़ी के गुजरने से कोयला लोड मालगाड़ी 23 डिब्बे पटरी से उतर गए.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने रेलवे पटरी को विस्फोट कर उड़ाया था. हालांकि इस बात से पुलिस अधिकारी इनकार कर रहे हैं. इस हादसे में दो चालक सहित चार लोग घायल हो गए हैं. जिन्हे इलाज के लिए सीएचडी में भर्ती कराया गया है. इस रेलवे ट्रैक को ठीक करने और पटरी से उतरी मालगाड़ी के डिब्बे को हटाने का काम शुरु हो गया है. हालांकि इस में काफी समय लग सकता है.

कैसे हुआ हादसा

हादसे की तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार, रात के करीब 2 बजे राई-खलारी रूट पर क्षतिग्रस्त ट्रैक पर मालगाड़ी के जाने से उसके कोयला लोड 23 डिब्बे पटरी से उतर गया और मालगाड़ी के कुछ डिब्बे दूसरे ट्रैक पर पलट गये. जिसके बाद पोस्ट ट्रैक से गुजर रही दूसरी माल गाड़ी रेलवे ट्रैक पर पलटे हुए डिब्बे से टकरा गये.

कई ट्रेनें का परिचालन हुआ प्रभावित

हादसे की तस्वीर

इस दुर्घटना के वजह से कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. दिल्ली से रांची आने वाली गरीब रथ और जम्मूतवी एक्सप्रेस प्रभावित हुई है. इन दोनों ट्रेन को टोरी की तरफ से रांची लाया जाएगा. कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है. फिलहाल रेलवे के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन जुट गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः राजस्थान: सड़क पर जा रही बारात में काल बन घुसा बेकाबू ट्रक, चार बच्चों समेत 13 की मौत, 18 घायल

Related Articles

Back to top button