JharkhandRanchi

1220 जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए ठेकेदारों को तीन माह की मोहलत, चकाचक नहीं हुई तो कार्रवाई

Ranchi: झारखंड के 1220 जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए ठेकेदारों को तीन माह की मोहलत दी गयी है. इस अवधि के अंदर संवेदकों द्वारा सभी खराब सड़कों को दुरूस्त कर चकाचक नहीं किया गया तो उनके उपर कार्रवाई की जायेगी. अगर इन सड़कों की कमियों के दूर नहीं किया जाता है तो संवेदकों की सिक्योरिटी डिपोजिट की राशि विमुक्त नहीं की जायेगी. इसके साथ ही उन्हें डिबार करने की कार्रवाई भी होगी.

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi News :लोहरदगा गेट का नामकरण डॉ रामदयाल मुंडा के नाम पर करने की डीआरएम से मांग

ग्रामीण कार्य विभाग ने राज्य के अंतर्गत ऐसी ग्रामीण सड़कों को चिन्हित किया है जो पूरी तरह से जर्जर है. ये वैसी सड़के हैं जो डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड के अंदर आती हैं. पिछले तीन से पांच वर्षों में जितनी भी ग्रामीण सड़कें बनायी गयी है और वे जर्जर स्थिति में अभी आ गयी है उसे दुरूस्त कर परिचालन लायक बनाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : दादा- दादी ने दिखायी हिम्मत, तेंदुए के जबड़े से छुड़ाकर बचाई एक साल की पोती की जान

इंजीनियरों-संवेदकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे सभी चिन्हित 1220 सड़कों को दुरूस्त करने की कार्रवाई प्रारंभ करें. चूंकी डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड में होने के कारण ठेकेदारों की यह जवाबदेही है कि अगर तीन साल के अंदर सड़क खराब हो गयी है तो उसे दुरूस्त करने की जिम्मेदारी उसके निर्माण करने वाले ठेकेदारों की ही होती है. इसके लिए विभाग अलग से कोई पैसा नहीं देता है. संवेदक को अपने खर्च पर ही उक्त सड़कों को बनाना होगा. इनमें वैसी सड़कें हैं जो गांव-टोला को जोड़ती है. कुछ सड़क जिला व मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली भी हैं. ये सड़कें वर्तमान समय में काफी खराब हो गयी है आवागमन मुश्किल हो गया है. दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. बरसात में सभी सड़कों पर पानी भी भरा हुआ है. ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि कैसे इस अवधि में सड़कें चकाचक होंगी.

15 नवंबर को सरकार करेगी घोषणा

दरअसल, राज्य सरकार ने 15 नवंबर तक सभी जर्जर सड़कों को बनाने का टास्क अधिकारियों को दिया है. राज्य स्थापना दिवस के दिन यह घोषणा की जायेगी कि राज्य में पिछले तीन सालों में निर्माण किए गये किसी भी ग्रामीण पथ में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है तथा इस पर परिचालन सुचारू रुप चल रहा है.

ग्रामीण कार्य सचिव ने दी हिदायत

ग्रामीण कार्य सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी इंजीनियरों-ठेकेदारों को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिया है कि राज्य स्थापना दिवस तक हर हाल में सभी जर्जर सड़क को दुरूस्त कर दिया जाये. सचिव ने कहा है कि इस संबंध में जून माह में ही आदेश दिया जा चुका है. ऐसे में अब काम में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी  कार्यपालक अभियंताओं को इस काम को पूरा कराने की जिम्मेदारी उन्होंने सौंपी है.

Related Articles

Back to top button