JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News :लोहरदगा गेट का नामकरण डॉ रामदयाल मुंडा के नाम पर करने की डीआरएम से मांग

Ranchi :  झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग शुक्रवार को रांची रेल डिवीजन के डीआरएम प्रदीप गुप्ता से मिले. साथ ही उन्हें पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा जयंती के अवसर पर प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

गाड़ी लोहरदगा मेल गाना फिल्माया था

इन्होंने डीआरएम से कहा कि रांची लोहरदगा रेल खंड के प्रवेश द्वार का नाम पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा प्रवेश द्वार किया जाए. जब छोटी रेल लाइन में कोयले से ट्रेन चलती थी तब डॉ मुंडा, पद्मश्री मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख ने मेघनाथ के सहयोग से गाड़ी लोहरदगा मेल फिल्माई थी. इसमें उन्होंने गाना गाया था. जिन कलाकारों ने गाड़ी लोहरदगा मेल में सक्रिय भूमिका निभाई थी उन सभी की फोटो एक संग्रहालय के रूप में स्थापित करने की जरूरत है. इस पर डीआरएम ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :दादा- दादी ने दिखायी हिम्मत, तेंदुए के जबड़े से छुड़ाकर बचाई एक साल की पोती की जान

Related Articles

Back to top button