NEWSRanchi

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीजेन टेस्ट ड्राइव जारी

गुरुवार को 10,083 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

Ranchi: रांची जिला के ग्रामीण इलाकों में व्यापक तरीके से कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए एंटीजेन टेस्ट अभियान जारी है. कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे और जांच का कार्य पंचायत स्तर पर जारी है. विभिन्न प्रखंडों में पंचायत टास्क फोर्स की टीम, सर्वे और जांच के लिए घर-घर पहुंच रही है. गुरुवार को 10,083 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई और इनमें 2664 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। कुल 02 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए साथ ही 02 लोग होम आइसोलेशन में हैं.

 

 

आपको बताएं कि रांची जिले में गांव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है. इसके तहत पंचायत स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई है. एक टीम घर-घर सर्वे और जांच कर संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर अथवा होम आइसोलेशन में रखने का कार्य कर रही है. टीम को जांच के बाद गंभीर लक्षण वाले संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का निदेश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button