BusinessNational

31 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, विजयादशमी पर मिलेगा बोनस  

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि बोनस को सिंगल इंस्टॉलमेंट में जारी किया जायेगा

 NewDelhi : कोरोना काल की मंदी से उबरने की कवायद में सरकार जुट गयी है. बाजार में मांग में तेजी लाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है.  कैबिनेट ने इसी सिलसिले में आज बुधवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की घोषणा की है. बता दें कि मोदी सरकार की इस घोषणा से 30 लाख, 67 हजार नॉन-गजेटेड सरकारी अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे.

इसे भी पढ़ें : एल्गार परिषद मामला : आठ के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट, माओवादी कहां से जुटाते हैं फंड, कहां से लाते हैं हथियार

सरकारी खजाने पर 3737 करोड़ का बोझ बढ़ेगा

जानकारी के अनुसार इस घोषणा के बाद सरकारी खजाने पर 3737 करोड़ का बोझ बढ़ेगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि बोनस को सिंगल इंस्टॉलमेंट में जारी किया जायेगा. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विजयादशमी से पहले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जारी कर दी जायेगी.

10 हजार रुपये के फेस्टिवल एडवांस की भी घोषणा की गयी थी

जान लें कि इससे पहले सरकार LTC कैश वाउचर स्कीम लॉन्च की थी. सर्वविदित है कि लीव ट्रैवल कंपेनसेशन का लाभ 4 साल के ब्लॉक में मिलता है. वह ब्लॉक इसी साल 2020 में समाप्त हो रहा है. य़ह भी जान लें कि कोरोना के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

ऐसे में सरकार ने घोषणा की थी कि LTC का तीन गुना खर्च कर इसका फायदा उठाया जा सकता है.  इसी क्रम में  10 हजार रुपये के फेस्टिवल एडवांस की भी घोषणा की गयी थी, जिसका लाभ सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : PNB घोटाला : इस ‘साहब’ पर मेहुल चोकसी से एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप, CBI ने दबोचा

Related Articles

Back to top button