Corona_UpdatesHEALTHJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Good News :  जून में बच्चों को लगेगा निमोनिया का टीका, कोरोना की भी 11 लाख डोज मिलेंगी

निमोनिया के टीका की 77,200 डोज पहुंची, हेल्थ वर्कर्स की वर्चुअल ट्रेनिंग भी शुरू

Ranchi : कोरोना संक्रमण के बीच बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा. इसके लिए निमोनिया की 77,200 डेज झारखंड पहुंच चुकी है. जून के पहले हफ्ते से वैसे बच्चों को निमोनिया का टीका लगाया जाएगा जिनका जन्म अप्रैल में हुआ है.

जानकारी हो कि जन्म के डेढ़ महीने के बाद बच्चों को निमोनिया का पहला टीका लगाया जाता है. इसके लिए हेल्थ वर्कर्स की वर्चुअल ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है. वही वैक्सीनेशन के लिए दिए जाने वाले एमसीपी कार्ड में भी निमोनिया के टीकाकरण का प्रावधान कर दिया गया है. प्रेस कांफ्रेंस में नोडल ऑफिसर ने बताया कि जरूरत के हिसाब से जैसे-जैसे निमोनिया का वैक्सीन आएगा तो बच्चों को लगा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :ALERT : अगर आपने भी गलत जानकारी देकर ई पास बनवाया है तो हो जायें सावधान, , अब दर्ज हो रहे हैं FIR

45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए आयेंगी 5 लाख डोज

कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए डिपार्टमेंट रेस है. लगातार सेंट्रल गवर्नमेंट और वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां वैक्सीन की सप्लाई कर रही है. अगले महीने में 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीन की 5 लाख डोज आएगी. जबकि 18 साल से 44 साल वालों के लिए 6 लाख डोज सप्लाई की जाएगी. जिसमें कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दोनों शामिल होगी.

इसे भी पढ़ें :कार्रवाईः फर्स्ट क्राई ऑनलाइन स्टोर सील, कोविड-19 के गाइडलाइन का किया था उल्लंघन

Related Articles

Back to top button