Business

69 लाख बढ़ी एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या

New Delhi: भारतीय एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या में जनवरी में 69 लाख की बढ़ोतरी हुयी है. इस तरह एयरटेल ने बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है. वहीं इस दौरान रिलायंस जियो के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 34 लाख घट गयी है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह जानकारी दी है.

 

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ट्राई की तरफ से जारी जनवरी के उपभोक्ताओं के आंकड़ों के हवाला देते हुए बताया है कि इस तरह भारती एयरटेल के सक्रिय ग्राहकों की संख्या 33.6 करोड़ पर पहुंच गयी है.

 

इसे भी पढ़ें: 11 माह में प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई 6.61 प्रतिशत घटी – भारतीय बंदरगाह संघ

 

यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार भारती और जियो के वीएलआर (सक्रिय) ग्राहकों की संख्या हाल के महीनों में लगभग बराबर थी. लेकिन जनवरी में भारती के वीएलआर कनेक्शनों की संख्या 69 लाख बढ़कर 33.6 करोड़ पर पहुंच गयी. वहीं जियो के कनेक्शनों की संख्या 34 लाख घटकर 32.5 करोड़ रह गयी.

 

जेएम फाइनेंशियल के नोट में कहा गया है कि इससे पहले दिसंबर में जियो के सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 32 लाख बढ़ी थी. नवंबर में कंपनी के ग्राहकों की संख्या में 54 लाख का इजाफा हुआ था.

 

सक्रिय ग्राहकों की गणना विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) के जरिये की जाती है. यह किसी मोबाइल नेटवर्क पर सक्रिय ग्राहकों के बारे में बताने की प्रणाली है.

Related Articles

Back to top button