JharkhandLead NewsRanchiSports

Good News : 40 खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी नियुक्ति, सूची हुई जारी

Ranchi: सीधी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल खिलाड़ियों के लिए बुधवार खुशियों भरी खबर लेकर आया. 40 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के जरिये नौकरी दिये जाने की तैयारी है. इसके लिए सभी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गयी है.

अब खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति से पूर्व सक्षम प्राधिकार से इसके लिये अनुमति ली जायेगी. फिलहाल खेल विभाग के स्तर से जारी सूची में इंटरनेशनल, नेशनल स्तर पर मेडल हासिल किये खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है. राष्ट्रीय खेलों में शामिल खिलाड़ियों के बारे में आगे विचार किया जायेगा.

बिरसी मुंडू को मिल चुका है ज्वाइनिंग लेटर

हॉकी खिलाड़ी बिरसी मुंडू को 29 दिसंबर को सीएम हेमंत सोरेन के हाथों सीधी नियुक्ति के तहत ज्वाइनिंग लेटर दिया गया था. बाकी खिलाड़ियों को इसमें मौका मिल नहीं सका था. इसे लेकर 29 दिसंबर को ही सीधी नियुक्ति में शामिल खिलाड़ियों ने खेल निदेशक जीशान कमर के पास मदद की गुहार लगायी थी.

निदेशक ने आश्वस्त किया था कि सभी खिलाड़ियों की सूची जल्दी ही जारी कर दी जायेगी. साथ ही सीधी नियुक्ति के तहत योगदान दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, मिलेगा वीकली ऑफ

किन किन खिलाड़ियों का है नाम

खिलाड़ीखेलकैटेगरी
मधुमिता कुमारीतीरंदाजीख
रितेश आनंदएथलेटिक्सख
के एच भाग्यवती चानूतीरंदाजीख
बिरसी मुंडूहॉकीग
लखी मंडलतीरंदाजीख
मनीषा सिंहताईक्वांडोग
वासिउल हसनहैंडबॉलग
कुमारी प्रियंकावुशुग
इंदु मुंडावुशुग
विप्लव कुमार झावुशुग
अर्पणा कुमारीकराटेग
जयलक्ष्मी कुमारीतीरंदाजीग
कविता कुमारीलॉनबॉलग
नविन कुमार रामसाइक्लिंगग
देवानंद बास्केकराटेग
सीमा कुमारी सिन्हाकराटेग
तुलसी हेंब्रमतीरंदाजीग
राहुल मिंजवुशुग
ज्योति कुमारीवुशुग
दीपक बहादुर तितुंगवुशुग
राम कुमार भट्टसाइकिलिंगग
आलोक लकड़ालॉनबॉलग
मो अबुतालिब अंसारीलॉनबॉलग
राजीव कुमार साहूलॉनबॉलग
नूतन मंजू मिंजलॉनबॉलग
परवीन अख्तरताइक्वांडोग
प्रीती कुमारीताइक्वांडोग
विमला मुंडाकराटेग
फनी भूषण प्रसादताइक्वांडोग
रीना कुमारीतीरंदाजीग
सुमनलता मुर्मूतीरंदाजीग
सुकमती पूर्तितीरंदाजीग
संगीता खलखोबॉक्सिंगग
फरजाना खानलॉनबॉलग
सरिता तिर्कीलॉनबॉलग
लखन हांसदासाइक्लिंगग
दिनेश कुमारलॉनबॉलग
लवली चौबेलॉनबॉलग
कृष्णा खलखोलॉनबॉलग
एम विजय कुमारकराटे   ग

इसे भी पढ़ें- OLX पर पसंद आयी सेकंड हैंड स्कॉर्पियो कार, डिलीवरी के नाम पर साइबर अपराधी ने ठग लिये 1.10 लाख

Related Articles

Back to top button