
Ranchi. आयकर विभाग ने हुनरमंद खिलाड़ियों को नौकरी देने का प्लान बनाया है. सेलेक्टेड प्लेयर्स को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ डिवीजन में रखा जायेगा. उन्हें इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट औऱ स्टेनोग्राफर जैसे पदों पर नियुक्त किया जाना है.
इस संबंध में भारत सरकार (वित्त मंत्रालय, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय) की ओऱ से विज्ञापन जारी किया गया है. इसके हिसाब से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, स्क्वैश, तैराकी और टेबल टेनिस के खेल में नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः आदिवासी परंपरा धुमकुड़िया की पुनर्वापसी पर महादेव टोप्पो की कविता – धुमकुड़िया में फिर जला है दीया
2 फरवरी से पहले करना है आवेदन
जारी विज्ञापन के अनुसार खिलाड़ियों के लिए इन्कम टैक्स इंसपेक्टर के एक पोस्ट (ओबीसी) टैक्स असिस्टेंट के 6 (3 अनारक्षित, 3 ओबीसी), और स्टेनोग्राफर के 1 (एससी) पोस्ट पर बहाली की जायेगी. आइटी इंस्पेक्टर के लिए 44,900, टैक्स असिस्टेंट औऱ स्टेनोग्राफर के लिए 25,500 रुपये तय किये गये हैं. इंस्पेक्टर पद के लिए कैंडिडेट की उम्र 30 साल औऱ बाकी पदों के लिए 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिये.
इन पदों पर नियुक्ति 2 सालों के लिए (प्रोबेशन पीरियड) की जानी है. हालांकि इसे परमानेंट किये जाने की भी योजना है. आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट 2 फरवरी, 2021 तक प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इन्कम टैक्स (एमपी एंड सीजी), आयकर भवन, 48 एरिया हिल्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल-462011 के पते पर आवेदन भेज सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः नशे में हैवान बना पिता, डेढ़ साल की बेटी का गला घोंट डाला
आइटी इंसपेक्टर के लिए स्नातक जरुरी
आयकर विभाग में इंसपेक्टर बनने के लिए स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. टैक्स असिस्टेंट के लिए भी इसी डिग्री के साथ साथ डाटा इंट्री संबंधी योग्यता की मांग की गयी है. स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास के अलावे प्रति मिनट 80 शब्द और अन्य योग्यताओं का होना जरूरी है.
इसके अलावे खिलाड़ियों ने अलग अलग स्पोर्टस कंपटिशन में किस स्तर तक खेला है औऱ पोजिशन हासिल की है, इसके आधार पर भी मेरिट लिस्ट बनेगी. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in और www.incometaxbhopal.in को देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग पर लगाया था आर्थिक दंड, विश्वविद्यालय भर रहे हैं दंड की राशि




