
New Delhi: दुनिया भर में चर्चा में रहे गोधरा कांड में ट्रेन जलाने का अपराधी हाजी बिलाल (61) की लंबी बीमारी से मौत हो गई. बिलाल सेंट्रल जेल वड़ोदरा में उम्रकैद की सजा काट रहा था. गुजरात पुलिस ने बताया है कि उसे एसएसजी अस्पताल ले जाया गया था, यहां इलाज के क्रम में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःहिंदू के बिना भारत नहीं, भारत के बिना हिंदू नहीं – मोहन भागवत
मालूम हो कि बिलाल इस्माइल अब्दुल मजीद उर्फ बिलाल उन 11 अपराधियों में से एक था, जिन्होंने 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस का एस 6 कोच जलाया था. इस कोच में अयोध्या से कारसेवक लौट रहे थे. आग में 59 लोग जलकर मर गए थे. गुजरात हाई कोर्ट ने सभी 11 दोषियों की मौत की सजा को आजीवान कारावास में तब्दील कर दिया था.




