DhanbadJharkhandRanchi

गोड्डा का पत्थर लुटेरा धनबाद के निरसा क्षेत्र से लूट रहा कोयला, डुमरीजोड़ भू-धसान इसका परिणाम

Dhanbad: 21 अप्रैल 2022 को भू धसान के लिए देश-विदेश तक चर्चा का विषय रहा धनबाद जिले का चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ एक बार फिर चर्चा में आ गया है. आज शनिवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ स्थित बंद पड़े बीसीसीएल के मुहाने के करीब जमीन का एक बड़ा हिस्सा लगभग 200 फीट से ज्यादा धंस गया. वहीं पास में बनी एक झोपड़ी भी जमींदोज हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सड़क धंसने से सोनाबाद, बेलडंगा, लुचीबाद और चांच फुटारी गांव समेत विभिन्न गांव के लोग दहशत में हैं.

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: जगदीप धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार: जेपी नड्डा

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले 10 सितंबर 2019 में यह सड़क तीस फीट व्यास के दायरे में धंस गई थी. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी. बाद में सड़क पर डोजरिंग कराई गई. लेकिन, कोयला चोरी पर लगे रोक के बावजूद इस क्षेत्र में भूधसान होना इस बात को दर्शाता है कि यहां से लगातार हो रहे अवैध खनन के कारण ही क्षेत्र में भू-धसान की घटनाएं लगातार हो रही है. बताया जाता है कि अंदर ही अंदर जमीन खनन कर कोयला निकाल ली गई है, जिससे यह हादसा हो रहा है.

दरअसल, पिछले कई दशकों से बंद पड़ा बीसीसीएल और ईसीएल का मुहाना अब कोयला चोरों के लिए सेफ जोन बना हुआ है. यहां धड़ल्ले से कोयला निकासी होती है. बताया जाता है कि सड़क से 30 फीट की दूरी पर 4 अवैध माइंस चल रहे हैं. झारखंड के गोड्डा का पत्थर लूटेरा धनबाद के निरसा विधानसभा क्षेत्र में कोयला लूट रहा है.

इसे भी पढ़ें: रोजगार मेले में नियुक्ति की बहार, CM हेमंत सोरेन ने कहा- अभी प्रारंभ, कारवां रहेगा जारी

विशेष सूत्रों, कोयला कारोबारी की माने तो डुमरीजोड़ स्थित बंद पड़े बीसीसीएल के मुहाने से दिन रात अवैध खनन किया जाता है. अवैध खनन का सरगना गोड्डा जिले का रहनेवाला चिंटू दुबे है जो गोड्डा में ‘बाबा’ के नाम से पहचान रखता है. इसके साथ मनीष गुप्ता नामक व्यक्ति पार्टनर है. इनदिनों का किंगपिन निरसा का रमेश गोप है. बताया जाता है कि रमेश गोप के संरक्षण में चिंटू दुबे, मनीष गुप्ता अवैध माइनिंग को अंजाम देता है और ये तीनों बंगाल में बसे धनबाद के अनिल गोयल के लिए काम करते हैं. यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि धनबाद में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला खनन और तस्करी के बाजार का नायक अनिल गोयल है.

उल्लेखनीय है कि निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता लगातार आवाज उठाती रही हैं कि निरसा क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी किया जा रहा है लेकिन शिकायत के बाद भी तस्करी जारी है. ऐसी बात नहीं कि बीसीसीएल, जिला पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है. पर, मैनेज के खेल से सब जायज हो रहा है. कोयला तस्करी बदस्तूर जारी है और साथ जारी है भूधसान की घटनाएं. अब, देखना यह है कि पुलिस-प्रशासन, बीसीसीएल, ईसीएल के साथ केन्द्र सरकार और राज्य सरकार कितना सजग रहती है.

मालूम हो कि 21 अप्रैल 2022 को भी चांच पोटरी जाने वाली सड़क करीब साठ फीट व्यास के दायरे में धंस गई थी. कुछ मजदूर के दबे होने की आशंका जताई गई थी. यह घटना देश दुनिया की फलक पर खूब सुर्खियों में रहा. रांची से जज सहित एसएसपी, डीसी और जिला प्रशासन ने घटना स्थल का जायजा लिया था. सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया था, जो अबतक नहीं लगा. वहीं कोयले का अवैध खनन जरूर जारी रहा.

इसे भी पढ़ें : धनबाद DC ने की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

Related Articles

Back to top button