
Palamu : ग्राम स्वराज अभियान प्रथम के बाद जिले में दूसरे चरण का अभियान शुरू किया गया है. लेकिन पदाधिकारियों और कर्मियों की इसमें दिलचस्पी नहीं रहने के कारण यह दम तोड़ती नजर आ रही है. लेस्लीगंज प्रखंड की कुंदरी पंचायत एवं जामुनडीह में ग्राम स्वराज अभियान-2018 के तहत द्वितीय चरण चलाया जा रहा है. लेस्लीगंज पूर्वी की जिला परिषद सदस्य किरण देवी ने जामुडनीह एवं कुंदरी पंचायत का निरीक्षण किया तो संबंधित पदाधिकारी अभियान में उपस्थित नहीं दिखे.
इसे भी पढ़ें-खिड़की का रॉड काट रिम्स से फरारा हुआ कैदी, हत्या का आरोपी है बुधराम उरांव
न कोई पदाधिकारी उपस्थित थे और ना ही कोई ग्रामीण
जामुनडीह पंचायत के राजपुर में कल्याण पदाधिकारी प्रमोद जायसवाल आगनबाड़ी भवन में केवल नजर आए. न कोई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे और ना ही कोई ग्रामीण ही वहां दिखे. पार्षद कहा कि सरकार की योजना को लेस्लीगंज प्रखंड में केवल कागजों पर खानापूर्ति की जा रही है. कहीं पर जनहित के लिए कोई पदाधिकारी आज के दिन उपस्थित नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि पूरे मामले के संबंध में उपायुक्त को दूरभाष पर जानकारी दी गयी है. उपायुक्त अमित कुमार ने उन्हें लेस्लीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार से बात करने की बात कही. बीडीओ के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : तापिन कोलिवरी में हुआ हादसा, चार मजदूरों की मौत
महिलाओं को कई योजनाओं की जानकारी नहीं
पार्षद ने ग्राम स्वराज के लिए चयनित गांवों में जाकर कई महिलाओं से बातचीत की. पता चला कि महिलाओं को अभी तक बिजली, गैस कनेक्शन जैसे कई योजनाओं की जानकारी भी नहीं है. मालूम हो कि ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत पिछले दिनों जुरू पंचायत एवं पूर्णाडीह पंचायत के पंचायत सेवकों को निलंबित किया गया है. अभियान में लापरवाही बरतने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगाई गई है. बावजूद पदाधिकारी और कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




