
Ranchi: दुमका एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के साथ एक लिपिक को गिरफ्तार किया है. सोनू मरांडी गोड्डा श्रम अधीक्षक कार्यालय का लिपिक है. मामले को लेकर एसीबी की प्रणाली कार्यालय दुमका में शिकायत की गई थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद जाल बिछाकर आरोपी क्लर्क को घूस की रकम के साथ बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता




