Education & CareerJharkhandLead NewsNEWS

जेपीएससी का तो भगवान ही भला करे, आज आवेदन का अंतिम दिन, नहीं खुल रहा है वेबसाइट

Ranchi :  झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली सातवीं से 10 वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. लेकिन आयोग कि वेबसाइट खुल ही नहीं रही है. इसके अलावा आयोग की ओर से जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर पर भी आवेदकों की बात नहीं हो पा रही है. ऐसे में आवेदक काफी परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पांच वर्ष से कम उम्र के 70 प्रतिशत बच्चे एनीमिक, 45 प्रतिशत बच्चों में बौनापन

बताते चलें कि 252 पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए आज तक आवेदन करने के बाद परीक्षा शुल्क कल तक जमा किया जा सकता है. ऐसे में आवेदकों को लग रहा है कि आज रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया तो कल फीस कैसे जमा हो पायेगा. आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से चल रही है.

ट्रैफिक बढ़ने से खुलने में हो रही परेशानी

बताते चलें की आयोग कि वेबसाइट नहीं खुलने की वजह वेबसाइट पर आवेदकों कि भीड़ का बढ़ना है. आयोग के अधिकारियों के अनुसार अंतिम दिन स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन भी कर रहे हैं और परीक्षा शुल्क भी जमा कर रहे हैं. इस वजह से दिक्कतें आ रही हैं. गौरतलब है कि ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च 2021 को रात 11 बजकर 45 मिनट तक किया जा सकता है. वहीं इसके लिए परीक्षा शुल्क 16 मार्च को रात 11.45 तक जमा किया जा सकता है.

252 पदों के लिए ली जायेगी परीक्षा

7वीं, 8वीं 9वीं और 10वीं जेपीएससी परीक्षा के माध्यम से 252 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. जिसमें डिप्टी कलेक्टर के 44,  डीएसपी के 40, जिला समादेष्टा के 16, कारा अधीक्षक के दो, सहायक नगर आयुक्त/ कार्यपालक पदाधिकारी/ विशेष पदाधिकारी के 65, झारखंड शिक्षा सेवा के 41, अवर निबंधक के 10, सहायक निबंधक कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के 06, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के 02, नियोजन पदाधिकारी के 09 और प्रोबेशन पदिधकारी के 17पद हैं. कुल पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 114, एसटी के 64, एससी के 22, ओबीसी वन के 22, ओबीसी टू के लिए 11 और इडब्ल्यूएस के 22 पद हैं. नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा दो मई को ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Budget session: राज्य में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाने पर पक्ष-विपक्ष दोनों के विधायकों ने सरकार को घेरा

 

 

Related Articles

Back to top button