National

मूडीज की ‘BAA3’ रेटिंग पर बोले राहुल गांधी: अभी तो स्थिति ज्यादा खराब होगी

New Delhi: रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने भारत की रेटिंग ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दी है. इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि अर्थव्यवस्था के संदर्भ में स्थिति इससे ज्यादा खराब होने वाली है.

इसे भी पढ़ेंःमूडीज ने भारत की रेटिंग BAA2 से घटाकर की BAA3, इसके नीचे कबाड़ वाली रेटिंग ही बचती है

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मूडीज ने मोदी की अगुवाई में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को कबाड़ (जंक) से एक कदम ऊपर रेट किया है. गरीबों और एमएसएमई क्षेत्र को मदद के अभाव का मतलब यह है कि आगे हालत ज्यादा खराब होने वाली है.’’

गौरतलब है कि रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) क्रेडिट रेटिंग को पिछले दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया.

क्या कहना है एजेंसी का

एजेंसी ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि मूडीज ने सोमवार को भारत सरकार की फॉरेन करेंसी और लोकल करेंसी लांग टर्म इशुअर रेटिंग बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दी है. ‘बीएए3’ सबसे निचली निवेश ग्रेड वाली रेटिंग है. इसके नीचे कबाड़ वाली रेटिंग ही बचती है.

एजेंसी ने कहा कि मूडीज ने भारत की लोकल करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग को भी बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दी है. इसके साथ ही शॉर्ट टर्म लोकल करेंसी रेटिंग को भी पी-2से घटाकर पी-3 पर ला दिया गया है.

एजेंसी ने कहा है कि नीति निर्माताओं के समक्ष आने वाले समय में निम्न आर्थिक वृद्धि, बिगड़ती वित्तीय स्थिति और वित्तीय क्षेत्र के दबाव जोखिम को कम करने की चुनौतियां खड़ी होंगी.

इसे भी पढ़ेंःदेश में 2 लाख के करीब पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 24 घंटे में 8 हजार से अधिक केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button