
- मंत्री ने ने किया सड़क का शिलान्यास और धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन
Garhwa: गढ़वा प्रखंड के मधेया में दिलीप चौबे के घर से बांध होते हुए चेतना मुख्य पथ तक मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास राज्य के पीएचइडी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा किया गया. सड़क निर्माण की प्राक्कलित राशि 2 लाख 23 हजार है और इसकी लंबाई 1750 फीट है.
मौके पर मंत्री मंत्री ठाकुर ने कहा कि चरणबद्ध ढंग से गढ़वा जिले की जनता की समस्याओं का समाधान कराते जा रहे है. गढ़वा जिले में लगातार बीस घंटे बिजली दी जा रही है. बाईपास निर्माण का टेंडर निकाला जा चुका है. गढ़वा जिले में हर घर तक नल का शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना पर कार्य चल रहा है.
गढ़वा जिले के जर्जर क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों का मिट्टी-मोरम द्वारा रोलर चलाकर निर्माण कराने का कार्य प्रारंभ हो चुका है. कुछ ही दिनों में ग्रामीण सड़कें आवागमन योग्य हो जाएगी. किसानों द्वारा धान बेचे जाने पर आने वाली समस्याओं को दूरकर दिया गया है. गढ़वा जिले में एफ.सी.आई. द्वारा धान खरीदे जाने की व्यवस्था कराई गई है. लगातार प्रयास से गढ़वा, मेराल आदि केन्द्रों में किसानों से धान की खरीद एफ.सी.आई. द्वारा की जाएगी और तत्काल 50 प्रतिशत भुगतान किसानों को कर दिया जाएगा.
उधर, गढ़वा कृषि बाजार समिति प्रांगण में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन कर दिया है. ‘मिथिलेश है तो मुमकिन है’ के तहत मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिले को एक विकसित और सुविधा सम्पन्न जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी लक्ष्य को लेकर रात-दिन काम कर रहे हैं.
गढ़वा में टाउन हॉल, बस स्टैंड, चिनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, औद्योगिक पार्क की स्थापना, सोलर पार्क की स्थापना का भी लक्ष्य है. डंडा सब स्टेशन, रमकंडा ग्रिड एवं नगर उंटारी ग्रिड का कार्य जल्द प्रारंभ होगा. इसके लिए लगातार प्रयत्नशील हैं.




