
Giridih : झरियागादी में मवेशी चोरी के आरोप में गिरिडीह पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत लिया है. युवक पर मवेशी चोरी करने का आरोप शहर के अन्नपूर्णा मिठाई दुकान के संचालक विजय सिंह ने लगाया है. जानकारी के अनुसार गरहाटांड का युवक गौतम राय विजय सिंह के चार मवेशियों की चोरी कर झरियागादी के जर्जर और खंडहरनुमा मकान में बंद कर दिया था.
इसकी सूचना मिठाई दुकान संचालक व उनके दोस्तों गोविंद यादव को मिलने के बाद सभी झरियागादी स्थित उस जर्जर मकान में पहुंचे. जहां युवक गौतम राय ने चारों मवेशियों को बंद रखा था.
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBSE और ICSE की 12वीं परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिकाएं, जानिये क्या कहा
इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस दी गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची. पुलिस के मौजदूगी में चारों मवेशियों को बाहर निकाला गया.
इस दौरान पुलिस के पूछताछ में युवक गौतम राय ने सिर्फ इतना कहा कि यह जर्जर मकान उसके एक रिश्तेदार का है. लेकिन मवेशियों की चोरी उसने नहीं की है. उसे फंसाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें :कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को 24 जिलों में लगाये जायेंगे 38 ऑक्सीजन प्लांट




