JharkhandLead NewsRanchi

सीआरपीएफ डीजी जायेंगे बूढ़ा पहाड़, बड़े अभियान की तैयारी

Ranchi : सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह झारखंड दौरे पर बूढ़ा पहाड़ इलाका जायेंगे. वह बुधवार को झारखंड पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की टीम बड़े अभियान की तैयारी में है. हाल के दिनों में नक्सल अभियान में कई सफलता मिली है. कई इनामी नक्सलियों को पकड़ा गया, तो कई ने आत्मसमर्पण किया. वहीं अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गये हैं. वही अधिकारियों के साथ राज्य में चल रहे नक्सल अभियान को लेकर भी राज्य पुलिस के आलाधिकरियों के साथ चर्चा करेंगे.

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सीआरपीएफ लगातार झारखंड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है और उन्हें लगातार सफलता भी हासिल हो रही है. चल रहे अभियान की सीआरपीएफ डीजी समीक्षा भी करेंगे.

ये भी पढ़ें:PM Modi से मदद मांगने वाला Ukraine अब भारतीय छात्रों पर बरसा रहा लाठी-डंडे, हाथ तोड़ कर कहा- जाओ प्रधानमंत्री से कहो, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button