GiridihHEALTHJharkhand

गिरिडीह : वैक्सीनेशन के बाद ढाई माह के बच्चे की मौत

Giridih: गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड के खेताडाबर गांव में टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे की मौत हो गयी है. मृतक प्रिंस खेताडाबर निवासी दिगंबर राय का पुत्र था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ के बीडीओ, सीओ के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और मामले की जांच की.
बच्चे की मौत की वजह परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को बताया है.

इसे भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा माह शुरू, लेकिन हादसों को रोकने की है चुनौती

इनका आरोप है कि सोमवार को प्रिंस को पेंटा, रोटावायरस और पोलियो के टीके पड़े थे. इसके कुछ घंटे के बाद प्रिंस की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गयी.

पीरटांड़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि सोमवार दोपहर 12 बजे आंगनबाड़ी सेविका ने बच्चे को टीका दिया. टीका देने के बाद बच्चा ठीक रहा. रात 3 बजे तक बच्चा ठीक था. इसके बाद धीरे-धीरे बच्चा सुस्त होता गया. अब पूरी जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि बच्चे की मौत के पीछे का कारण क्या है.

इसे भी पढ़ें-  सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम समेत पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button