Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: युवक ने फांसी लगाकर किया दी जान, 5 जून को होनी थी शादी

Giridih: जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी के गादीखुर्द गांव में 24 वर्षीय पंकज वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. युवक पंकज ने गांव के ही निर्माणाधीन मकान आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है.

पंकज के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद नवडीहा ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पंकज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : 12 और 13 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना, 14 मार्च से साफ होगा मौसम 

जानकारी के अनुसार मृतक पंकज की शादी होने वाली थी. पांच जून को पंकज की शादी होनी थी. जानकारी के अनुसार पंकज के पिता गुजरात के सूरत में नौकरी करते हैं. जबकि युवक खुद गांव में रहकर पढ़ाई करने के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. परिवार में पंकज और उसके भाई के अलावे मां और बहन हैं.

सुबह करीब आठ बजे पंकज ने छोटे भाई को सुबह का नाश्ता करने के लिए पुराने घर भेजा. इस दौरान घर में खुद को अकेला पा कर पंकज ने निर्माणाधीन मकान के कमरे को बंद कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : निचली अदालत से पार्षद रोशनी खलखो को मिली राहत, कोर्ट ने जमानत याचिका को दी मंजूरी

Related Articles

Back to top button