GiridihJharkhand

गिरिडीह : सम्मेद शिखर मधुबन से दो जैन मुनि का शहर में मंगल प्रवेश

Giridih : सम्मेद शिखर मधुबन के गुणायत्तन भवन में विहार कर रहे जैन समाज के मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज और अरहस सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश बुधवार की शाम गिरिडीह शहर में हुआ. दोनों जैन मुनियों का मंगल प्रवेश पूरे जोरदार तरीके से किया गया. मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज और अरहस सागर जी महाराज सम्मेद शिखर मधुबन के गुणायत्तन भवन से दोपहर करीब 12 बजे निकले और 26 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए शहर पहुंचे.

शहर के कोलडीहा पेट्रोल पंप में जैन समाज के काफी संख्या में महिलाओं से लेकर युवतियां और गणमान्य लोग पहले से मौजूद रहे. मौके ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड : मनरेगा कर्मियों की मांग जल्द होगी पूरी, फाइल बढ़ी

इस दौरान शहर के कई स्थानों पर जैन समाज के गणमान्य लोगों ने दोनों मुनियों की आरती की. शहर भ्रमण करते हुए जैन समाज के लोगों के साथ जब दोनों मुनिश्री शहर के बड़ा चौक स्थित जैन मंदिर पहुंचे, तो मंदिर के प्रवेश द्वार पर दोनों का स्वागत किया गया.

वहीं देर शाम मंदिर के गर्भगृह में दोनों मुनिश्री ने शंका समाधान विद्यान किया. दो दिनों के गिरिडीह प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार को दोनों मुनिश्री बिहार के पटना रवाना होंगे.

मुनिश्री के स्वागत में जैन समाज के अशोक पांड्या, अंकित पांड्या, धीरज जैन, अविनाश सेट्ठी, विनीता पांड्या, कमलचंद जैन, महावीर जैन बल्ली, समेत कई मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए मनरेगा मजदूर से स्वरोजगार तक का सफर तय करने वाले झारखंड के श्रमिक होंगे सम्मानित

Related Articles

Back to top button